मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश एवं देशवासियों सहित विश्व के सभी योगप्रेमियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब से योग दिवस मनाने की घोषणा की तब से योग से निरोग होने का एक वृहद अभियान चला है। राज्य सरकार भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को जिले आवंटित किए गए हैं। जिन जिलों में मंत्री शामिल नहीं होंगे वहॉ प्रशासनिक अधिकारियों को यह जवाबदारी दी गई है।
प्रदेश में 21 जून से ही श्रीअन्न संवर्धन प्रोत्साहन अभियान भी शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि यह आनंद का विषय है कि 21 जून को ही सूर्य भगवान अपनी कक्षा बदलते हैं, भारतीय काल गणना के अनुसार उत्तरायण से दक्षिणायण की ओर प्रवेश करते हैं। यह दिन प्रकृति एवं खगोल शास्त्र को समझने का एक अवसर प्रदान करता है।

More Stories
नाबालिग की हत्या के आरोपी का जमानत पर बाहर आते ही शक्ति प्रदर्शन, बोलेरो के बोनट पर बैठकर निकाली रैली
मध्य प्रदेश में दर्दनाक रेल हादसा: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट की मौत
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी