भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सोमवार को उज्जैन प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा महाकाल के गर्भगृह में पहुंचकर भगवान का पूजन अर्चन व अभिषेक किया। उसके बाद नंदी हॉल में बैठकर भगवान की पूजा अर्चना की।
श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आशीष गुरु ने जानकारी देते हो बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए थे। जहां उन्होंने गर्भगृह से बाबा महाकाल का पूजन किया। यहां उन्होंने बाबा महाकाल का जलाभिषेक करने के साथ ही एक संकल्प भी लिया। इसके बाद वे नंदी हॉल में पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा महाकाल का ध्यान लगाया और पूजन अर्चन करते नजर आए। इसके बाद उन्होंने नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना कही।

More Stories
वैदिक तिथि के अनुसार मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, उज्जैन के बड़े गणेश मंदिर में 11 अगस्त को होगा आयोजन
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि!
सावन के प्रथम सोमवार पर शिवमय हुआ मध्यप्रदेश, बाबा महाकाल की भव्य सवारी में उमड़ा आस्था का सैलाब!