बिहार-बंगाल की सीमा के पास ट्रेन हादसा हुआ है। सियालदाह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस (13174) को पीछे से मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में कंजनजंगा एक्सप्रेस के तीन डिब्बे बेपटरी हो गए। हादसे के बाद हड़कंप मच गया। रेलवे की टीम जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि रंगा पानी और निजबाड़ी के पास हुए हादसे में तीन बोगियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। रेलवे की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। चोटिल यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है। हादसे के बाद रेल परिचालन ठप है। हादसे में कुछ यात्रियों की मौत और घायल होने की भी खबर है। फ़िलहाल सटीक आंकड़ा मौजूद नही है।
पश्चिम बंगाल में ट्रेन हादसा; सवारी गाड़ी को मालगाड़ी ने मारी टक्कर, 3 डिब्बे पटरी से उतरे!

More Stories
पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन आज, देशभर में सेवा और जनभागीदारी के कार्यक्रम
अमित शाह दिखाएंगे ‘वडनगर से वाराणसी’ सेवा यात्रा को हरी झंडी
लाल किले पर शान से लहराया तिरंगा, पीएम मोदी ने देश को दिया आत्मनिर्भर और विकसित भारत का संदेश