मध्य प्रदेश के भिंड में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने दस लोगों को कुचल डाला। घायलों में एक ही परिवार के 8 लोग शामिल है। घायलों में से चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।
घटना मेहगांव पोरसा मार्ग पर हुई। जहां तेज रफ्तार अनियंत्रित बेनयू कार ने सोनी रेलवे स्टेशन के पास तेरहवीं का निमंत्रण खाने जा रहे दस लोगों को टक्कर मार दी जिससे पांच बच्चों सहित 10 लोग घायल हो गए। जिन्हें मेहगांव चिकित्सालय लाया गया जहां से चार की गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर किया गया है।
इस घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए। भीड़ ने जमकर बवाल काटा। दरअसल मेहगांव थाना क्षेत्र के टीकरी गांव के लोग नजदीक सोनी गांव में एक तेरहवीं का निमंत्रण खाने के लिए जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही कार ने उन्हें कुचल दिया। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आक्रोशित भीड़ ने कार चालक को पीटना शुरु कर दिया और कार में तोड़ फोड़ की। मौके पर पुलिस ने स्थिति को संभाला। ग्रामीणों का आरोप है कि कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की बजाय पुलिस ग्रामीणों को मारने पीटने लग गई।

More Stories
नाबालिग की हत्या के आरोपी का जमानत पर बाहर आते ही शक्ति प्रदर्शन, बोलेरो के बोनट पर बैठकर निकाली रैली
मध्य प्रदेश में दर्दनाक रेल हादसा: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट की मौत
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी