मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी खबर आ रही है। यहां दिन दहाड़े युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवक पेरोल अवधि पूरी होने पर हत्या के आरोपी को शाम को वापस जेल में छोड़ने के लिए जा रहा था। उसी समय एक साथ आए 4 बदमाशों ने धारदार हथियारों से युवकों पर हमला कर दिया। हमले में पंचशील निवासी सुरेंद्र कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुरेंद्र का एक साथी विकास भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंची गांधी नगर पुलिस ने युवक को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान हो गई है। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

More Stories
अदालती आदेश की अनदेखी पर हाईकोर्ट सख्त, दो IAS अधिकारियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट
टीकमगढ़ में पूर्व पार्षद को महिलाओं ने घेरा, मारपीट का VIDEO वायरल
जबलपुर में तेज रफ्तार डंपर ने महिला शिक्षक को कुचला, इलाज के दौरान मौत