प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में आत्महत्या का एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया। यहां छात्र ने हाथ में चूड़ी और साड़ी पहन कर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव के पास खून के धब्बे मिलने से मामला संदिग्ध लग रहा है। युवक ने आत्महत्या की या किसी ने हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया है?, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
शहर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र स्थित संत नगर के हॉस्टल में रहने वाले 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस ने शव बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, खंडवा नाका क्षेत्र के संत नगर की मल्टी में किराए से रहने वाले पुनीत पिता त्रिभुवन का फांसी पर लटका शव बरामद किया है। युवक ने तीन दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। बदबू आने के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
मृतक रायसेन का रहने वाला ही और पिछले तीन सालों से इंदौर में रहकर महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में बीएससी कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहा था। मृतक ने 2 दिन पहले अपनी मां से बात भी की थी। वह काफी खुश मिज़ाज लड़का और किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस ने बताया कि, जब बॉडी नीचे उतारी तो उसके हाथ में चूड़ी और साड़ी पहने हुआ था। हालांकि, अब तक आत्महत्या का खुलासा नहीं हो सका है। बहरहाल, यह सोचने का विषय है कि, मृतक ने चूड़ी और साड़ी क्यो पहनी थी?, जिसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है।

More Stories
अदालती आदेश की अनदेखी पर हाईकोर्ट सख्त, दो IAS अधिकारियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट
टीकमगढ़ में पूर्व पार्षद को महिलाओं ने घेरा, मारपीट का VIDEO वायरल
जबलपुर में तेज रफ्तार डंपर ने महिला शिक्षक को कुचला, इलाज के दौरान मौत