मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में एक व्यक्ति ने कार में आत्महत्या कर ली। आपको बता दें की घटना आनंद विहार स्कूल के पास की है, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिस में कर्ज से परेशान होने की बात का जिक्र है। आत्महत्या से पहले मृतक ने अपनी पत्नी को एक वीडियो बनाकर भी भेजा था। इस में 2003 में एक कंपनी में पार्टनरशिप दिए जाने और पेमेंट नहीं दिए जाने की बात वह कह रहे हैं। इसके साथ ही आरोपियों को सजा दिलाने की भी बात कही है। टीटी नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
पुलिस ने बताया कि राधेश्याम सेन पुत्र भोलाराम 52 साल विशाल नगर रातीबड़ में रहते थे। शुक्रवार दोपहर लिंक रोड नंबर 5 पर स्थित अरविंदो स्कूल के पास कार में जहर खाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची तो एक कार खड़ी थी, जिसकी पिछली सीट पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा था। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सचिन केसवानी निवासी प्रिन्स कॉलोनी ईदगाह हिल्स के नाम पर है। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मृतक की पहचान राधेश्याम सेन विशाल नगर रातीबड़ के रूप में हुई।
क्या कहती है पुलिस ?
मामले को लेकर टीटी नगर थाना प्रभारी अशोक गौतम का कहना है कि इस मामले में सभी साक्ष्य जुटाए गए हैं। परिजन के बयान होने अभी बाकी हैं। वीडियो के तथ्य भी जांच में शामिल किये जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की कारर्वाई की जाएगी।

More Stories
इंदौर में EV के चार्जिंग पॉइंट में ब्लास्ट, पूरा घर जलकर खाक, फटे कई सिलेंडर, 8 की मौत!
नकली रेड डालने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार, फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर किया था कांड!
ड्यूटी से नदारद टीआई को SP की अनोखी सजा, दिनभर खड़े रहने का आदेश!