इंदौर में साइलेंट अटैक से 35 साल के युवक की मौत हो गई। वह बाइक से जा रहे थे, अचानक सड़क पर गिर पड़े। इसके 10 मिनट बाद ही उसकी मौत हो गई। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया है।
घटना सोमवार देर शाम बाणगंगा इलाके की है। पुलिस के मुताबिक गोविंद नगर का रहने वाले तीरथराम सोनवने (35) घर से बाइक पर निकला था। कुछ ही दूर जाकर चलती बाइक से ही गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे बेसुध हालत में उठाया। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे एमवाय रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि रास्ते में ही उसकी मौत हो चुकी थी।
पत्नी अलग रहती थी, दोनों बच्चे युवक के साथ
तीरथराम कंस्ट्रक्शन से जुड़ी ठेकेदारी करता था। उसके दो बच्चे हैं। पत्नी से करीब तीन साल पहले तलाक हो गया है। दोनों बच्चे तीरथराम के साथ रहते हैं। इनके अलावा भाई और माता-पिता साथ रहते हैं।

More Stories
बरगी हादसे के बाद पीड़ितों से मिलते वक्त भावुक हुए CM मोहन यादव
खुशियां बनी मातम, शादी समारोह में हुआ विवाद, भीड़ के बीच मासूम की चली गई जान!
बरगी डैम हादसा: सीने से बच्चे को चिपकाए मां ने तोड़ा दम, ममता की आखिरी तस्वीर ने रुलाया देश!