मध्यप्रदेश के सियासी रण तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव का चुनावी बिगुल बज चुका है। एमपी में 9 महत्वपूर्ण लोकसभा पर मुकाबला होने वाला है। जिनमें मुरैना, भोपाल, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, राजगढ़ और बैतूल शामिल हैं। इन लोकसभा सीटों पर 7 मई को मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।
बता दें कि लोकसभा चुनाव बीच में कई सियासी उठा पटक वाले उपक्रम देखने को मिले। जिसके कारण आगामी लोकसभा चुनाव के परिणामों में पार्टियों के समीकरण बदल सकते हैं। इसमें एक सबसे बड़ा फेक्टर दलबदल रहा है। तीसरे चरण के इन 9 लोकसभा सीटों पर 127 प्रत्याशियों ने दांव लगाया है।
भोपाल लोकसभा सीट
एमपी की राजधानी भोपाल एक हाईप्रोफाइल लोकसभा सीट है। 2019 के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने दिग्विजय सिंह को बड़े अंतर से हराया था, पर कुछ कारण से इस बार उनका टिकट काट कर भाजपा ने आलोक शर्मा को मौका दिया है। वहीं कांग्रेस ने अरुण श्रीवास्तव पर भरोसा जताया है।
गुना लोकसभा सीट
इस सीट पर मुकाबला शाही होने वाला है। भाजपा ने गुना लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मैदान में उतारा है। साल 2019 के चुनाव महाराज सिंधिया को हार का सामना करना पड़ा था। इस बार फिर वे अपनी किस्मत आजमाएंगे। वहीं कांग्रेस ने यादवेंद्र सिंह यादव पर भरोसा जताया है।
राजगढ़ लोकसभा सीट
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में राजगढ़ निर्वाचन क्षेत्र पर मुकाबला रोमांचक होने वाला है। यहां कांग्रेस ने दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को पर भरोसा जताया है। वहीं भाजपा ने मौजूदा सांसद रोडमल नागर को ही प्रत्याशी बनाया है।
विदिशा लोकसभा सीट
विदिशा लोकसभा सीट को भाजपा का गढ़ कहा जाता है। यहां इस बार एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री और बहनों के मामा शिवराज सिंह चौहान भाजपा की टिकट पर मैदान में हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के प्रतापभानु शर्मा से होने वाला है।
मुरैना लोकसभा सीट
भाजपा के शिवमंगल तोमर और कांग्रेस के सत्यपाल सिकरवार मुरैना लोकसभा सीट से आमने सामने हैं। यहां जातीय समीकरण निर्णायक साबित होने वाला है। यहां बसपा ने रमेश गर्ग को उतारा है जो प्रत्याशियों के सामने चुनौती खड़ी कर सकता है।
ग्वालियर लोकसभी सीट
ग्वालियर लोकसभा सीट पर इस बार मुकाबला रोचक होने वाला है। भाजपा ने भारता सिंह तो कांग्रेस ने प्रवीण पाठक को मैदान में उतारा है।
सागर लोकसभा सीट
सागर सीट पर बीजेपी ने लता वानखेड़े को मौका दिया है वहीं कांग्रेस ने चंद्रभूषण सिंह बुंंदेला पर भरोसा जताया है।
भिंड लोकसभा सीट
भिंड लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने फूल सिंह बरैया को मैदान में उतारा है, उनका मुकाबला संध्या जो भाजपा से चुनाव लड़ने वाली हैं उनसे सीधा मुकाबला होने वाला है।
More Stories
MP; भोपाल में गणेश विसर्जन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी, 30 प्रमुख स्थानों पर बनाए विसर्जन कुंड!
फेसबुक फ्रेंड से मिलने पहुंचा युवक, परिजनों ने 13 घंटों तक बांधकर की पिटाई, वीडियो वायरल!
दो की जगह मिला एक ही लड्डू मिला तो, CM हेल्पलाइन में कर दी शिकायत!