दमोह जिले के हटा ब्लॉक के हिनोता गांव में एक झोलाछाप खुद को एमबीबीएस डॉक्टर बताकर मरीजों का इलाज कर रहा था। जिला प्रशासन की टीम जांच करने पहुंची तो वह भी यह देख हैरान रह गई। जिसके बाद अस्पताल को सील कर दिया गया।
बता दें कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने पूरे जिले में झोलाछाप डॉक्टर पर कार्रवाई करने के लिए सभी ब्लाक में टीम गठित की है। टीम के अधिकारी जब करवाई के लिए जा रही है तो फर्जीवाड़ा देखकर वे भी हैरान हैं। पथरिया में तो 50 बिस्तर का अवैध नर्सिंग होम ही पकड़ा गया था और अब एक फर्जी एमबीबीएस डॉक्टर मिला है।
दमोह हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायत के बाद हटा एसडीएम राकेश सिंह मरकाम, तहसीलदार प्रवीण त्रिपाठी एवं बीएमओ डा यूएस पटेल की टीम ने हिनौता के संतोष साहू की निजी अस्पताल का निरीक्षण किया और पाया कि संतोष साहू बिना किसी डिग्री के खुद को एमबीबीएस डॉक्टर बताकर मरीजों का एलोपैथिक इलाज कर रहा है, जिसके बाद अधिकारियों द्वारा यह कार्रावाई की गई है।

More Stories
पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में शॉर्ट सर्किट, धुएं से मची अफरा-तफरी
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!