रीवा से सीधी जिले में सोन नदी के किनारे पिकनिक मनाने गए 6 युवकों के साथ बड़ा हादसा हो गया। जहां नहाने के दौरन गहरे पानी में डूबने से 2 युवक गायब हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम ने उन्हें तलाशने का काम किया लेकिन देर रात तक उनका कोई अता पता नहीं चल पाया।
जानकारी के अनुसार सीधी जिले के जनपद पंचायत रामपुर नैकिन अंतर्गत भंवर सेन स्थित सोन नदी में रीवा जिले से 6 युवक पिकनिक मनाने के लिए आए हुए थे। जहां नहाते समय वह गहरे पानी में चले गए। जिनमें से दो युवक बाहर नहीं निकाल पाए और बाकी चार युवक किसी कदर से बाहर भाग आए। प्रत्यक्षदर्शी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सभी युवक नहा रहे थे तभी वह सौरभ सेन और सौरव बोरकर गहरे पानी में चले गए जिनका अभी तक पता नहीं चल पाया है।

More Stories
इंदौर की प्रसिद्ध दुकान के समोसे में मिला कॉकरोच, खाद्य विभाग ने जांच के लिए भेजे सैंपल
राजगढ़ में बरसात में उफनाए झिरी नाले के पुल से बही कार, एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत; दो को बचाया
स्कूल में नाबालिग छात्रों को दिखाई ‘ए’ सर्टिफिकेट वाली फिल्म, प्राचार्य को नोटिस!