भाजपा कार्यालय के वॉर रूम पहुंचे मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि आज मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। प्रदेश वासियों से अपील करता हूं कि अपने मतों का उपयोग करें। सुबह से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान की प्रक्रिया हो रही है। भाजपा केंद्र में फिर से मोदीजी की सरकार बनाने की तैयारी में है। एक बार फिर डबल इंजन की सरकार बनकर तैयार होने वाली है।
सतना प्रत्याशी ने किया मतदान
सतना कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाह ने परिवार के साथ पॉलिटेक्निक कॉलेज आदर्श मतदान केंद्र क्रमांक 259 में पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने लोगों से भी मतदान करने का आग्रह किया। इस दौरान उनके साथ पत्नी और बच्चे भी मौजूद थे।

More Stories
इंदौर में EV के चार्जिंग पॉइंट में ब्लास्ट, पूरा घर जलकर खाक, फटे कई सिलेंडर, 8 की मौत!
नकली रेड डालने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार, फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर किया था कांड!
ड्यूटी से नदारद टीआई को SP की अनोखी सजा, दिनभर खड़े रहने का आदेश!