मध्यप्रदेश के खंडवा के हरदा भोपाल मार्ग पर आशापुर चौकी अंतर्गत आने वाले रजुर गांव के पास मंगलवार शाम अचनाक चलती कार में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार धूं-धूं कर जलने लगी। हालांकि, फायर फाइटर की मदद से आग पर काबू पाया गया। कार में आग लगने के बाद खंडवा-हरदा मार्ग पर दोनों ओर से वाहनों का लंबा जाम लग भी गया।
जैसे ही कार में आग लगी वेसे ही कार सवार और पीछे बैठे अन्य लोगों ने कार में से कूदकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार कार खंडवा के व्यापारी की बताई जा रही है, और कर सवार सभी चारों लोग कार से खंडवा से इलाहाबाद के लिए जा रहे थे। सूचना मिलने पर हरसूद से पुलिस और फायर फाइटर मौके पर पहुंची और आग बुझायी गई।

More Stories
इंदौर की प्रसिद्ध दुकान के समोसे में मिला कॉकरोच, खाद्य विभाग ने जांच के लिए भेजे सैंपल
राजगढ़ में बरसात में उफनाए झिरी नाले के पुल से बही कार, एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत; दो को बचाया
स्कूल में नाबालिग छात्रों को दिखाई ‘ए’ सर्टिफिकेट वाली फिल्म, प्राचार्य को नोटिस!