सागर. आजकल लोग शादी के कार्ड में परिवार के लोगों तक का नाम छोड़ देते हैं, लेकिन सागर के एक युवक के द्वारा छपवाए गए शादी के कार्ड चर्चा का विषय बने हुए हैं. इसमें उसने अपने परिवार और बच्चों के साथ कुत्तों (डॉग) के नाम भी भोभों पार्टी के नाम से छपवाए हैं. जिस तरह से शादी कार्ड में बच्चा पार्टी नटखट पार्टी का नाम होता है, वैसा ही भौं भौं पार्टी में रॉकी, जोजो, कालू और लालू के नाम हैं. इसी वजह से यह शादी का कार्ड सुर्खियां बटोर रहा है.
इतना ही नहीं ये डॉग संगीत से लेकर हल्दी की रस्म तक और दूल्हे की निकासी से लेकर मंडप तक साथ दिखाई दिए. दूल्हे के साथ इन्होंने जमकर डांस भी किया, सगाई के समय भी यह मंच पर दूल्हा दुल्हन के साथ तस्वीर खिंचवाते हुए नजर आए.
रिश्तेदारों ने हल्दी का टीका लगाकर विदा किया
दरअसल, सागर के रानीपुर में रहने वाले यशवंत उर्फ राहुल रैकवार की शादी 21 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के महरोनी की चंचल रैकवार से हुआ था. 27 जनवरी को उनकी सगाई हुई थी, जिसमें रॉकी और जोजो भी मेहरोनी गए थे. बाकायदा मंच पर दूल्हे दुल्हन के साथ उनकी तस्वीर भी खींची गई थी. विदाई के समय लड़की वालों ने दोनों का हल्दी लगाकर टीका भी किया था.
यशवंत रैकवार बताते हैं कि करीब 5 साल पहले भी अपने मित्र को छोड़कर घर लौट रहे थे. रास्ते में उनकी गाड़ी का पहिया एक कुत्ते के बच्चे के ऊपर आ गया था, जिसका उन्हें दुख हुआ. गाड़ी से रुककर देखा, तो वह जिंदा था. उसके बाद वह उसे अपने साथ घर लेकर आ गए और देखभाल करने लगे. ऐसे इनसे जुड़ाव हो गया, फिर धीरे धीरे 4 डॉग हो गए, जिनके नाम रॉकी ,जोजो, लालू ,कालू हैं. अब यह परिवार के सदस्यों की तरह हो गए हैं. इनके रहने खाने के लिए अलग से व्यवस्था है. हर महीने स्वास्थ्य परीक्षण करते हैं. गाड़ी से घूमने के लिए जाते हैं. बारात में भी इनको लेकर गए थे. लेकिन यह घर आते जाते रहे क्योंकि दूसरे लोगों को इसे डर बना रहता है.

More Stories
जनसुनवाई में गरमाया माहौल: कलेक्टर और बिजली अधिकारियों के बीच हुई तीखी बहस!
मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात: पुलिस में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर होगी शुरू!
तिरुमला में केश दान का नया कीर्तिमान, 27 दिनों में 12.43 लाख श्रद्धालुओं ने अर्पित किए बाल!