मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में पदस्थ असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस प्रतिभा त्रिपाठी की सोमवार को देवास जिले में कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिभा त्रिपाठी 22 अप्रैल को इंदौर से मेडिकल चेकअप कराकर भोपाल वापस आ रहीं थीं। देवास जिले में वह पहुंची थीं। तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और सोनकच्छ के पास उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन यहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
AIG प्रतिभा त्रिपाठी की पोस्टिंग महिला सेल में थी। उनकी मृत्यु पर पुलिस विभाग में शोक की लहर है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए AIG प्रतिभा त्रिपाठी के पति डॉक्टर शिशिर पंडित ने बताया है कि शनिवार और रविवार को पत्नी की छुट्टी थी और उनकी पत्नी इंदौर में मेडिकल चेकअप के लिए गईं हुई थीं। अचानक उनकी सोनकच्छ में तबियत बिगड़ गई। तत्काल उनको अस्पताल ले जाया गया। यहां पर डॉक्टर ने कार्डियक अरेस्ट से मौत होने की बात कही है। डॉक्टर शिशिर पंडित दिल्ली में रहते हैं और पत्नी का चेकअप कराने के लिए इंदौर आए हुए थे।

More Stories
इंदौर की प्रसिद्ध दुकान के समोसे में मिला कॉकरोच, खाद्य विभाग ने जांच के लिए भेजे सैंपल
राजगढ़ में बरसात में उफनाए झिरी नाले के पुल से बही कार, एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत; दो को बचाया
स्कूल में नाबालिग छात्रों को दिखाई ‘ए’ सर्टिफिकेट वाली फिल्म, प्राचार्य को नोटिस!