मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग देख सभी पैसेंजर ट्रेन से नीचे उतर गए। सूचना मिलने ही मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारिओं ने ट्रेन का मुआयना किया।
जानकारी अनुसार नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर जैसे ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रुकी और उसके अंदर आग भड़क गई। C5 कोच में इलेक्ट्रिक पेंटो शॉर्ट हो जाने से आग भड़की थी। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया हैं। इटारसी से जबलपुर जाते समय यह हादसा हुआ।

More Stories
पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में शॉर्ट सर्किट, धुएं से मची अफरा-तफरी
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!