लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गई है। राजधानी भोपाल में मतदान के प्रति जागरूकता एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए आज वाहन रैली निकाली गयी।
7 मई को भोपाल में लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव की तैयारी में पक्ष और विपक्ष के साथ-साथ निर्वाचन आयोग भी पूरी तरह जुट चुका है। राजधानी में वोटर को जागरूक करने के लिए एक सराहनीय पहल की है। आयोग ने वाहन रैली के माध्यम से जनता को जागरूक करने का एक बेहतरीन प्रयास किया गया।
वोटरों को जागरूक करने के लिए यह वाहन रैली लालघाटी से शौर्य स्मारक तक निकाली गई। जिसका नाम लोकसभा निर्वाचन 2024 मतदाता जागरूकता वाहन रैली दिया गया। साथ ही बड़ी संख्या में लोगों ने इस रैली में हिस्सा लिया और आम जनता को लोकसभा इलेक्शन में वोट डालने के लिए जागरूक किया।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने कहा कि लोकसभा चुनाव में आम जनता को वोट डालने के लिए जागरूक करने के लिए इस वाहन रैली का आयोजन आज किया गया है। मतदाताओं को वोट डालने के लिए संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है। यह वाहन रैली जिला प्रशासन की एक सराहनीय पहल है। हमें उम्मीद है कि भोपाल के मतदाताओं को इस रैली के माध्यम से हम बेहतर तरीके से लोकसभा चुनाव में वोट डालने के लिए जागरूक कर सकेंगे।

More Stories
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी
भोपाल में RTI एक्टिविस्ट अजय पाटीदार पर जानलेवा हमला!
धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर बयान वायरल, राम और कृष्ण की तुलना कर बोले- हमारे वाले भगवान सीधे खड़े होते हैं