मध्य प्रदेश के उज्जैन से होमगार्ड को नोटों की गड्डियों के साथ रील बनाना भारी पड़ गया। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह बैड पर बैठा नोट गिन रहा है और आसपास 500- 500 के नोटों की कई गड्डियां बिखरी पड़ी हैं। वायरल वीडियो को लेकर पुलिस के पास पहुंचा तो उज्जैन एसपी ने एडिशनल एसपी को इस वीडियो की जांच करने के आदेश दिए हैं।
होमगार्ड जवान ने “मैं बारिश कर दू पैसों की जो तू हो जाए मेरी क्या होता पैसा पैसों की लगा दूं ढेरी” गाने पर यह वीडियो बनाई है। होमगार्ड ने इसे अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है। मामले को लेकर एसपी ने कहा है कि वीडियो की जांच की जा रही है। अगर ये रुपये अवैध हैं तो जब्ती की जाएगी और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हालाँकि जब मीडिया ने होमगार्ड के जवान रवि शर्मा से बात की तो उसने बतया “उसने हाल ही में एक मकान बेचा। जब कुछ लोगों ने उसकी मदद नहीं की तो उसने इस वीडियो पोस्ट किया है। वह ये बताना चाह रहा है कि समय किसी का एक सा नहीं रहता। ये वीडियो उन लोगों के लिए जो किसी की मदद नहीं करते और हंसी उड़ाते हैं। इसके अलावा उसका कोई और उद्देश्य नहीं था। ये कोई अवैध रूप से कमाए हुए नोट नहीं हैं।”

More Stories
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी
भोपाल में RTI एक्टिविस्ट अजय पाटीदार पर जानलेवा हमला!
धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर बयान वायरल, राम और कृष्ण की तुलना कर बोले- हमारे वाले भगवान सीधे खड़े होते हैं