रतलाम में एक बेटी को उसका ही पिता देह व्यापार की दलदल में धकेलना चाहता था। पिता बेटी पर लगातार देह व्यापार करने के लिए दबाव बना रहा था लेकिन जब बेटी नहीं मानी और लव मैरिज कर ली तो पिता ने पंचायत बैठाकर समाज से उसका बहिष्कार करवा दिया। पिता की टॉर्चर से परेशान होकर बेटी ने एक दिन वीडियो बनाया और पिता की सारी हरकतें बताते हुए मदद की गुहार लगाते हुए वीडियो वायरल कर दिया। जिसके आधार पर अब पुलिस ने आरोपी पिता व उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला रतलाम जिले के जावरा पुलिस अनुभाग के रिंगनोद थाने के गांव परवलिया का है। यहां रहने वाली बांछड़ा समाज की एक युवती ने अपने ही पिता और उसके तीन अन्य साथियों पर जबरन देह व्यापार में धकेलने के लिए अनैतिक दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर युवती के पिता एवं तीनों पांचों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। रतलाम पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

More Stories
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी
भोपाल में RTI एक्टिविस्ट अजय पाटीदार पर जानलेवा हमला!
धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर बयान वायरल, राम और कृष्ण की तुलना कर बोले- हमारे वाले भगवान सीधे खड़े होते हैं