पांच दिवसीय होली उत्सव के आखिरी दिन रंगपंचमी को भोपाल से लेकर इंदौर तक उत्साह, उल्लास और उमंग के साथ मनाया जा गया। लोग रंगपंचमी के रंग में नजर आए। एक दूसरे को खूब रंग और गुलाल लगाते दिखे।
उज्जैन जिले में रंग पंचमी का आयोजन किया गया। यहां पर गली मोहल्ला में जमकर होली खेली गई और कई कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। आपको बता दें कि नगर निगम की नगर गेर में भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। नगर निगम द्वारा नगर गेर का आयोजन किया गया गेर महाकालेश्वर मंदिर से गोपाल मंदिर तक निकाली गई। इस गेर में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। यहां पर हर्बल रंगों का उपयोग और फायरफाइटर पानी के टैंकर भी शामिल थे।
गेर में शामिल सभी लोगों का जगह-जगह रंग गुलाल से स्वागत किया गया। फायर फाइटर एवं पानी के टैंकरों द्वारा लोगों के ऊपर पानी की बौछार भी की गई। जिले में कई जगह पर युवाओं की टोली पिचकारी से रंग उड़ा रही थी और डीजे पर होली गीतों पर नृत्य करते हुए भी लोग नजर आ रहे थे।
इंदौर में CM मोहन भी हुए शामिल-
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में फागुनी मस्ती के माहौल में रंगपंचमी पर हर साल निकाली जाने वाली ‘‘गेर” (होली की विशाल शोभायात्रा) में शनिवार को हजारों लोग शामिल हुए और त्योहारी उल्लास में डूब गए। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शहर में गेर की करीब 75 साल पुरानी रंगारंग परंपरा में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ एक खुले वाहन में सवार हुए और उन्हें गेर में शामिल लोगों पर पिचकारी से रंग बरसाते देखा गया।
राजधानी भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने नगर वासियों के साथ गुलाल खेला। कुछ लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाए तो पूर्व सीएम ने उनको टोकते हुए हुए कहा कि माता सीता को मत भूलो और जय सियाराम का नारा लगाया। दिग्विजय सिंह ने प्रदेश की जनता को रंगपंचमी की शुभकामनाएं दीं।
More Stories
फेसबुक फ्रेंड से मिलने पहुंचा युवक, परिजनों ने 13 घंटों तक बांधकर की पिटाई, वीडियो वायरल!
दो की जगह मिला एक ही लड्डू मिला तो, CM हेल्पलाइन में कर दी शिकायत!
एकतरफा प्रेम में छात्र ने अपनी महिला टीचर को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की करी कोशिश!