मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इंसानियत का शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपनी बूढ़ी दादी की बेरहमी से पिटाई की है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि युवक और उसकी पत्नी किस तरह से बुजुर्ग की पिटाई कर रही हैं। पोते और उसकी पत्नी ने अपनी बूढ़ी दादी को डंडे से बेरहमी से पीटा। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। इस मामले में पति और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद इलाके की है। पड़ोसियों के अनुसार, दोनों अपने दादी की पिटाई अक्सर करते थे। यह उन लोगों के लिए आम बात थी। दादा की मौत के बाद दादी अपने पोते और बहू के साथ रहती थी। पिटाई करने के बाद दोनों भोपाल से भागने की फिराक में थे। सोशल मीडिया में वीडियो देखकर पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि घटना बुधवार की है।

More Stories
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!
इंदौर जिला कोर्ट में फर्जी वकील होने के शक में युवक गिरफ्तार, बार एसोसिएशन के औचक निरीक्षण में खुला मामला