मध्य प्रदेश के मंडला जिले में एनएच 30 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां पर एक परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। आपको बता दें की बाइक पर पति-पत्नी और उनके दो बच्चे सवार थे। घटना की सूचना मिलने के बाद अंजनिया पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ट्राला चालक मौके से फरार हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्ष्मीकांत यादव अपनी पत्नी ज्योति यादव और अपनी दो बेटियों के साथ बाइक से जा रहे थे। तभी शीतल ढाबा के पास तेज रफ्तार ट्राला आया और बाइक में टक्कर मार दी। अंजनिया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्राला चालक की भी पुलिस अभी तलाश कर रही है।

More Stories
नाबालिग की हत्या के आरोपी का जमानत पर बाहर आते ही शक्ति प्रदर्शन, बोलेरो के बोनट पर बैठकर निकाली रैली
मध्य प्रदेश में दर्दनाक रेल हादसा: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट की मौत
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी