गुना से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां आदर्श आचार संहिता के बीच एक भाजपा नेता पर जानलेवा हमला हुआ है। भाजपा नेता को एक युवक ने गोली मारी है। गोली लगने के बाद भाजपा नेता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। शुरूआती जांच में पता चला है कि भाजपा नेता और आरोपी युवक के बीच खेत को लेकर विवाद हुआ था और इसी के बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया है।
घटना गुना जिले के बजरंगगढ़ थाना इलाके के छीपोन गांव की है जहां रहने वाले भाजपा नेता मुनेश धाकड़ को गांव के ही रहने वाले युवक राजू धाकड़ ने गोली मारी है। मुनेश धाकड़ भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हैं। जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि भाजपा नेता मुनेश और आरोपी राजू धाकड़ के बीच खेत को लेकर विवाद हुआ था और इसी दौरान राजू ने उन्हें गोली मार दी।

More Stories
दमोह के होटल में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका, एक की मौत; दो गंभीर
सागर में भीषण सड़क हादसा: बस और कार की आमने-सामने टक्कर, 3 लोगों की मौत
अदालती आदेश की अनदेखी पर हाईकोर्ट सख्त, दो IAS अधिकारियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट