लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 43 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। जिसमें 7 जनरल, 13 ओबीसी, 10 एससी, 9 एसटी और एक मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इसमें मध्य प्रदेश की 29 सीटों में से 18 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है।
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से तो राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जालोर से टिकट दिया गया है।
कांग्रेस ने इस बार भिंड से फूल सिंह बरैया, सीधी से कमलेश्वर पटेल, सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा, मंडला से ओंकार सिंह मरकाम, देवास से राजेंद्र मालवीय, धार से राधेश्याम मुवेल, खरगोन से पोरलाल खरते और बैतूल से रामू टेकाम के नाम पर मुहर लगाई है।

More Stories
खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में उमा भारती ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र, बोलीं- आस्था और विकास में बने संतुलन
इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर बढ़ी हलचल, डेढ़ लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन का दावा
राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम टला, नेहरू स्टेडियम में अनुमति नहीं मिलने पर कांग्रेस ने सरकार पर लगाए आरोप