मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक पुलिसकर्मी एक शराबी के साथ ठेले पर ही सो गया। दोनों का एक साथ ठेले पर सोने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो उन्होंने जांच की बात कही है। वहीं पुलिसकर्मी कौन है इसका पता लगाया जा रहा है। फिलहाल इस बात की भी जानकारी नहीं लग पाई है कि वीडियो कब और किसने बनाकर वायरल किया।
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि ठेले पर शराबी और नशे में टुन पुलिस वाला एक दूसरे को लिपटकर गहरी नींद सो रहे हैं. वायरल वीडियो जिला मुख्यालय के जबलपुर नाके के पास अस्थाई टपरे का है जहां हाथ ठेले पर दोनों सोते दिखाई दे रहे हैं। किसी स्थानीय व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पुलिस कर्मी दोषी पाया गया तो होगी कार्रवाई
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें एक प्रधान आरक्षक एक शराबी के साथ जबलपुर नाके के पास अस्थाई टपरे में हाथ ठेले पर सोता हुआ दिखाई दे रहा है। किसी स्थानीय व्यक्ति ने इसका एक वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिसकर्मी कौन है इसके बारे में भी किसी को कोई पता नहीं है।
वरिष्ठ अधिकारियों तक जब इस वीडियो की जानकारी पहुंची तो पुलिसकर्मी की पहचान की जा रही है। मामले को लेकर सीएसपी अभिषेक तिवारी का कहना है कि पता किया जा रहा है कि पुलिसकर्मी कौन है? इस बात की जानकारी ली जाएगी कि आखिर शराबी के साथ ठेले पर सोने की परिस्थिति कैसे बनी और यदि वह दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी
भोपाल में RTI एक्टिविस्ट अजय पाटीदार पर जानलेवा हमला!
धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर बयान वायरल, राम और कृष्ण की तुलना कर बोले- हमारे वाले भगवान सीधे खड़े होते हैं