इंदौर हाई कोर्ट वकील की कार में बैठे-बैठे अचानक मौत हो गई। घटना की जानकारी तब लगी जब उनके साथियों ने पार्किंग में खड़ी कार पर बैठे देखा। घटना सोमवार की है।
हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रितेश इनानी ने बताया कि एडवोकेट सुभाष उपाध्याय (52) की गाड़ी हाई कोर्ट परिसर की पार्किंग में खड़ी थी। उन्होंने सुबह से एक केस भी अटैंड किया। वे दोपहर अपनी कार से कुछ डॉक्यूमेंट निकालने या फिर रखने के लिए गए। इस दौरान वे कार की ड्राइविंग सीट पर बैठ गए।
वे गाड़ी में बैठकर केस फाइल पढ़ रहे थे। काफी देर तक नहीं लौटे तो उनके जूनियर वकील ढूंढते-ढूंढते उपाध्याय की कार तक पहुंचे। यहां उनके शरीर में कोई मूवमेंट नहीं हो रहा था। तब जूनियर वकील ने अपने अन्य साथियों को सूचना देकर कार के पास बुलाया। इसके बाद हाईकोर्ट की डिस्पेंसरी के डॉक्टर को बुलाकर चैक कराया। डॉक्टर ने प्रारंभिक चैकअप के बाद एडवोकेट उपाध्याय को मृत घोषित कर दिया।
उपाध्याय के करीबियों ने बताया कि साथी वकीलों से सूचना मिलने के बाद परिवार घबराकर हाईकोर्ट पहुंचा। यहां उनकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार बेसुध हो गया। परिवार ने उपाध्याय का सोमवार शाम को ही अंतिम संस्कार कर दिया। शहर में 48 घंटे में साइलेंट अटैक का यह तीसरा मामला है।

More Stories
इंदौर की प्रसिद्ध दुकान के समोसे में मिला कॉकरोच, खाद्य विभाग ने जांच के लिए भेजे सैंपल
राजगढ़ में बरसात में उफनाए झिरी नाले के पुल से बही कार, एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत; दो को बचाया
स्कूल में नाबालिग छात्रों को दिखाई ‘ए’ सर्टिफिकेट वाली फिल्म, प्राचार्य को नोटिस!