उज्जैन के पास खाचरोद में दो दिन पहले हुए भीषण हादसे का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। जिसमें बाइक सवार दो भाईयों को बस ने रोंद दिया था। घटना में एक की मौत हो गई थी। दरअसल दो दिन पहले रविवार को बरथुन गाँव निवासी संदीप और चचेरे भाई धर्मेंद्र पूजन सामग्री लेने के लिए खाचरोद आए थे। सामग्री लेने के बाद दोनों बाइक से अपने घर जा ही रहे थे कि इस दौरान खाचरोद के उज्जैन दरवाजा क्षेत्र पर सामने से तेज गति से आ रही शकील बस सर्विस की बस ने दोनों भाइयों की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे धर्मेंद्र दूर फेंका गया जबकि संदीप बस के नीचे दब गया। घटना में संदीप की मौके पर ही मौत हो गई जबकि धर्मेंद्र को इलाज के लिए रतलाम रेफर किया है।
बाइक के परखच्चे उड़े –
वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि दोनों युवकों पर तेज गति से आ रही बस अचानक से टक्कर मार देती। दुर्घटना में बाइक के परखच्चे उड़ जाते है साथ ही बाइक पर पीछे बैठा धर्मेंद्र भी हवा में उछल जाता है। खाचरोद पुलिस ने बताया कि घटना के बाद बस चालक फरार हो गया था। फिलहाल बस को जब्त कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
नई मशीन के उद्द्घाटन के लिए पूजन सामग्री लेने गए थे –
ग्रामीणों ने बताया कि दोनों चचरे भाई थे। रविवार को नई सुखला मशीन के उद्घाटन के लिए खाचरोद शहर गांव से पूजन सामग्री लेने गए थे जब लौट रहे थे तो बस से मोड़ पर टकरा गए।

More Stories
भोपाल में किसानों का उबाल: एसडीएम दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन!
पैदल जा रहे शख्स को ट्रक ने कुचला, पहले ठोकर मारी, फिर दोबारा चढ़ाया पहिया!
ग्वालियर को बड़ी सौगात: दिल्ली-बेंगलुरु के लिए नई उड़ान सेवा शुरू!