V India News

Web News Channel

उज्जैन में फर्जी परीक्षार्थी पकड़ी गई: बीटेक छात्रा दे रही थी बीकॉम की परीक्षा, दोस्त की बहन के नाम पर बैठी!

उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में सोमवार को बीकॉम परीक्षा के दौरान फर्जी तरीके से परीक्षा दिलाने का मामला सामने आया। एक छात्रा की जगह दूसरी छात्रा परीक्षा देती पकड़ी गई। इससे विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए।

सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ स्टडीज इन कॉमर्स में सोमवार को बीकॉम 6वें सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग का खुलासा हुआ। सपना भदौरिया की जगह इंदौर से आई युवती परीक्षा देते पकड़ी गई। अधिकारियों ने पूछताछ के लिए वास्तविक छात्रा के मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन फोन बंद मिला।

एनएसयूआई के विश्वविद्यालय अध्यक्ष तरुण परिहार के अनुसार, परीक्षा शुरू होने के बाद उन्हें सूचना मिली थी कि एक छात्रा की जगह कोई और परीक्षा देने पहुंचेगा। सूचना मिलते ही वागदेवी भवन स्थित परीक्षा केंद्र पर अधिकारियों को अवगत कराया गया।

जांच में कक्ष क्रमांक 10 की A-1 सीट पर बैठी छात्रा के दस्तावेज और फोटो का मिलान किया गया, जिसमें गड़बड़ी मिली। पूछताछ में युवती ने अपना नाम प्रिशा साहू, निवासी यादव नगर इंदौर बताया और खुद को बीटेक की छात्रा बताया।