विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में राजस्थान के भीलवाड़ा से आए श्रद्धालु ने भगवान महाकाल को 3 किलो 756 ग्राम चांदी से निर्मित मुकुट भेंट किया है। इसका बाजार मूल्य करीब ढाई लाख रुपये है। मंदिर समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने मुकुट प्राप्त कर दानदाता का सम्मान करते हुए विधिवत रसीद प्रदान की।
प्रभारी मनीष पांचाल ने बताया समिति सदस्य पुजारी प्रदीप गुरु व पं.यश पुजारी की प्रेरणा से उनके यजमान भीलवाड़ा राजस्थान निवासी धीरज रमानी ने भगवान महाकाल के श्रृंगार हेतु 3 किलो 756 ग्राम चांदी से निर्मित मुकुट भेंट किया है। मंदिर के पुजारी, पुरोहितों की प्रेरणा से उनके यजमान सोने, चांदी के आभूषण व श्रद्धालुओं की सुविधा की सामग्री भेंट करते हैं। मंदिर समिति के विभिन्न प्रकल्पों का संचालन भी भक्तों द्वारा दिए जा रहे दान से हो रहा है।

More Stories
मां के साथ महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, नंदी के कान में कही मनोकामना
उज्जैन जिला कोर्ट परिसर में बुजुर्ग ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, अस्पताल में भर्ती
नशे के कारोबारियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 10 साल से फरार 60 से अधिक आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम