मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में दिनदहाड़े लूट का मामला सामने आया है। हथियारबंद बदमाश एक घर में घुसे और महिला के साथ मारपीट की है। इसके बाद बदमाशों ने लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवर लूट लिए और फरार हो गए पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
आपको बता दें कि अंनगढ़ा क्षेत्र में बदमाश घर में घुसे यहां महिला अकेली थी। आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की और लूट की वारदात को अंजाम दिया है। महिला कोतवाली थाने पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इसके साथ ही पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी चेक करना शुरू कर दिए हैं। अभी आरोपियों का पता नहीं लग सका है। बताया जा रहा है कि आरोपी काली कलर की बाइक से आए थे। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा सीसीटीवी फुटेज चेक किया जा रहे हैं।

More Stories
इंदौर के रिहैब सेंटर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान!
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: ‘समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश’ के संकल्प के साथ विकास की नई राह पर एमपी
महू में इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी को गोली मारने वाले पूर्व आर्मी जवान को उम्रकैद!