शंभू बार्डर पर मंगलवार को जवान और किसान एकबार फिर आमने-सामने दिखे। पुलिस की ओर से दिल्ली कूच रोकने के लिए किसानों पर आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार की गई तो आक्रोशित किसानों ने पथराव किया। पुलिस की ओर से 15 लोग जख्मी हुए तो 12 से अधिक किसान भी घायल होकर अस्पताल पहुंचे। घायलों में अंबाला डीएसपी आदर्शदीप भी शामिल हैं।
आज फिर दिल्ली कूच के लिए आगे बढ़ेंगे किसान, शंभू समेत सभी बॉर्डर पर हाई अलर्ट
मांगों को लेकर किसानों के दिल्ली मार्च का आज दूसरा दिन है। पंजाब के हजारों किसान आज दोबारा दिल्ली कूच करेंगे। उन्हें रोकने के लिए हरियाणा के सभी बॉर्डर पर पुलिस मुस्तैद है। किसान संगठनों के दिल्ली कूच करने के बाद पंजाब हरियाणा बॉर्डर पर लगते हरियाणा के सात जिलों में इंटनेट सेवाएं 15 फरवरी तक बाधित रहेंगी।
मंगलवार को हुआ था खूब हंगामा
किसानों के दिल्ली कूच के एलान के पहले दिन मंगलवार को खूब हंगामा हुआ। किसानों ने शंभू बॉर्डर पार करने का प्रयास किया तो रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और रबड़ की गोलियां दागी। इस दौरान अंबाला कैंट के डीएसपी समेत कई पुलिसकर्मी और किसान घायल हो गए थे।
प्रदर्शनकारियों के पथराव में 25 पुलिसकर्मी घायल
हरियाणा पुलिस ने दावा करते हुए कहा कि पंजाब से लगते शंभू बॉर्डर (अंबाला) और दाता सिंह बॉर्डर (खनौरी – जींद) में धारा -144 लागू होने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों की ओर से पुलिसकर्मियों पर भारी पथराव किया गया इसके बावजूद पुलिस की ओर से संयम बरता गया। पथराव के दौरान 24 पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आई। इन पुलिसकर्मियों में 15 पुलिसकर्मी (डीएसपी व अन्य रैंक) शंभू बॉर्डर पर ड्यूटी के दौरान घायल हुए जबकि 9 पुलिसकर्मी दाता सिंह बॉर्डर जींद में घायल हुए।

More Stories
दिल्ली बिल्डिंग हादसा; रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म, मलबे से 12 लोग निकाले गए, सात की मौत!
दिल्ली के नरेला में जूता फैक्टरी में लगी भीषण आग, काले धुएं से ढका आसमान, दमकल की टीम मौके पर!
दिल्ली के नेचर बाजार में आग लगी, दमकलकर्मियों ने पाया काबू; 40 दुकानें जलकर हुई खाक!