दो हजार रुपये के पुराने नोट को बदलवाने और जमा की आखिरी तारीख को बढ़ाकर सात अक्तूबर कर दिया गया है। अभी तक इसकी आखिरी तारीख 30 सितंबर, 2023 थी। बता दें कि कुछ महीनों पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने दो हजार रुपये के नोटों को वापस लेने का एलान किया था। आरबीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आठ अक्तूबर 2023 से बैंक शाखाओं में दो हजार के नोटों को जमा लेना और बदलना बंद कर दिया जाएगा। आठ अक्तूबर के बाद आरबीआई के 19 इश्यू दफ्तरों में एक बार में 20 हजार रुपये तक के 2000 के नोट बदले जा सकेंगे।

More Stories
पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन आज, देशभर में सेवा और जनभागीदारी के कार्यक्रम
अमित शाह दिखाएंगे ‘वडनगर से वाराणसी’ सेवा यात्रा को हरी झंडी
लाल किले पर शान से लहराया तिरंगा, पीएम मोदी ने देश को दिया आत्मनिर्भर और विकसित भारत का संदेश