मध्य प्रदेश के इंदौर में एक दर्दनाक हादसे में बेकाबू हुए हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना रविवार को राजनगर पुलिस चौकी के पास हुई, जहां हाथी ने ऑटो चालक विजय होलकर पर अचानक हमला कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी पहले विजय को अपनी सूंड से उठाकर जोर से जमीन पर पटक दिया। इसके बाद उसने विजय को दो से तीन बार अपने पैरों से कुचल दिया। हमले के बाद विजय गंभीर रूप से घायल हो गए और उठने की स्थिति में भी नहीं थे।
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। हालांकि, गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस ने हाथी के महावत के खिलाफ मामला दर्ज किया। प्रारंभिक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे पूछताछ के उपरांत छोड़ दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हाथी अचानक आक्रामक क्यों हुआ।

More Stories
अदालती आदेश की अनदेखी पर हाईकोर्ट सख्त, दो IAS अधिकारियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट
टीकमगढ़ में पूर्व पार्षद को महिलाओं ने घेरा, मारपीट का VIDEO वायरल
जबलपुर में तेज रफ्तार डंपर ने महिला शिक्षक को कुचला, इलाज के दौरान मौत