उज्जैन। केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर गुरुवार 11 जून को विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा महाकाल की अलौकिक भस्म आरती में सहभागिता की और भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।
भस्म आरती के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि बाबा महाकाल की नगरी में आकर उन्हें अत्यंत सुखद और आध्यात्मिक अनुभूति हुई है। उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि यहां श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं और दर्शन की व्यवस्था भी काफी अच्छी है।
उन्होंने कहा कि देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचते हैं और अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं। बाबा महाकाल की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे, यही उनकी कामना है।
केंद्रीय मंत्री के मंदिर पहुंचने पर मंदिर प्रशासन द्वारा उनका स्वागत किया गया। दर्शन-पूजन के दौरान उन्होंने देश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की भी प्रार्थना की।

More Stories
उज्जैन पहुंचे CM मोहन यादव, संतों के साथ सिंहस्थ पर किया मंथन; बोले- संत समाज को सही दिशा दिखाते हैं
मोबाइल हैक कर एंबुलेंस चालक के खाते से उड़ाए 2.09 लाख रुपये, तीन दिन में हुए कई ट्रांजेक्शन
उज्जैन पहुंचे उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह, किए बाबा महाकाल के दर्शन!