ऊन क्षेत्र में रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है. मंगलवार रात 7 वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई. दरिंदे ने वारदात को अंजाम देने के बाद मासूम के शव को खलिहान में रखे गेहूं के भूसे के ढेर में छिपा दिया. मासूम का शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और शोक का माहौल है. सेगांव चौकी क्षेत्र के एक गांव की ये शर्मनाक घटना है.
घर के बाहर से गायब हुई बच्ची
बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, जहां पास ही एक विवाह कार्यक्रम चल रहा था. जब काफी देर तक बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. करीब डेढ़ घंटे की तलाश के बाद गांव के ही एक खलिहान में भूसे के नीचे दबी हुई उसकी लाश मिली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने 3 विशेषज्ञ डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया.
पुलिस ने कई टीमें बनाईं, संदिग्धों से पूछताछ
पुलिस को फिलहाल शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे दुष्कर्म की आधिकारिक पुष्टि और मौत के सटीक कारणों का पता चल सके. हालांकि, प्राथमिक लक्षणों के आधार पर पुलिस इसे दुष्कर्म के बाद गला दबाकर की गई हत्या मानकर जांच कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं. पुलिस विवाह समारोह में आए मेहमानों और गांव के संदिग्धों से पूछताछ कर रही है. फॉरेंसिक टीम (FSL) ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं.

More Stories
ग्वालियर में लॉ छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण, रिश्तेदार पर आरोप, पुरानी रंजिश का एंगल सामने!
MP: दहेज की मांग न पूरी होने पर पति की शर्मनाक हरकत, पत्नी के निजी फोटो-वीडियो किए वायरल!
पेट्रोल और बाइक को लेकर विवाद: बेटे ने पिता की हत्या की, मामूली झगड़ा बना खूनी कांड!