मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां शादी समारोह के दौरान हुए विवाद ने एक मासूम की जान ले ली। मामला बड़ा मलहरा क्षेत्र की सेंधपा चौकी अंतर्गत सेंधपा गांव का है, जहां पड़ोस में चल रहे विवाह कार्यक्रम के बीच अचानक विवाद भड़क गया।
जानकारी के मुताबिक, अहिरवार परिवार के पड़ोस में शादी का आयोजन हो रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते उग्र हो गया। बताया जा रहा है कि करीब 50-60 लोगों की भीड़ गुस्से में अहिरवार परिवार के घर में घुस गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
इसी भगदड़ और धक्का-मुक्की के बीच घर में मौजूद 2 साल की बच्ची भीड़ के पैरों तले दब गई। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्ची की मौत गर्दन टूटने के कारण हुई।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्होंने भीड़ को बार-बार बताया कि घर के अंदर छोटी बच्ची है, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है। यह हादसा एक बार फिर भीड़ के बेकाबू व्यवहार और लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

More Stories
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!
इंदौर जिला कोर्ट में फर्जी वकील होने के शक में युवक गिरफ्तार, बार एसोसिएशन के औचक निरीक्षण में खुला मामला
भोपाल में किसानों का आंदोलन समाप्त, सरकार ने 60% मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था में बदलाव का किया ऐलान!