मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी समारोह के बीच दुल्हन ने ऐसा कदम उठाया कि पूरा माहौल सन्न रह गया। घटना उमरेठ थाना क्षेत्र के मुजावर गांव की है।
जानकारी के अनुसार, 27-28 अप्रैल की रात परासिया से दूल्हा बारात लेकर मुजावर गांव पहुंचा था। बारात का स्वागत धूमधाम से हुआ और शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। जयमाला की रस्म के लिए दूल्हा स्टेज पर मौजूद था और दुल्हन को लाया जा रहा था।
इसी दौरान अचानक घटनाक्रम बदल गया। दुल्हन स्टेज पर जाने की बजाय पंडाल में खड़े अपने प्रेमी के पास पहुंची और सबके सामने उसके गले में वरमाला डाल दी। इतना ही नहीं, वह प्रेमी से लिपट गई, जिससे मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए।
घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। वधू पक्ष के लोगों ने गुस्से में आकर प्रेमी और युवती के साथ मारपीट कर दी। स्थिति बिगड़ते देख दूल्हे ने तुरंत शादी से इनकार कर दिया।
इसके बाद शादी रद्द कर दी गई। वर पक्ष ने लड़की को दिए गए जेवर और सामान वापस ले लिए और बिना शादी किए ही लौट गए। बताया जा रहा है कि युवती का उस युवक के साथ पहले से प्रेम संबंध था, लेकिन परिवार के दबाव में वह इस शादी के लिए तैयार हुई थी।
घटना के बाद वर पक्ष ने उमरेठ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

More Stories
जनसुनवाई में गरमाया माहौल: कलेक्टर और बिजली अधिकारियों के बीच हुई तीखी बहस!
मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात: पुलिस में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर होगी शुरू!
तिरुमला में केश दान का नया कीर्तिमान, 27 दिनों में 12.43 लाख श्रद्धालुओं ने अर्पित किए बाल!