भोजपुरी और हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता एवं गोरखपुर से सांसद Ravi Kishan बुधवार सुबह Shri Mahakaleshwar Temple पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। भस्म आरती के पश्चात मंदिर पहुंचकर उन्होंने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।
मंदिर पहुंचने के बाद रवि किशन ने सबसे पहले नंदी हॉल में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे चांदी द्वार से गर्भगृह के समीप पहुंचे और भगवान महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने जल अर्पित किया और लगातार महाकाल का जाप करते नजर आए।
करीब 15 मिनट तक मंदिर परिसर में रहकर उन्होंने श्रद्धा और भक्ति के साथ दर्शन किए तथा देश-प्रदेश के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
दर्शन के बाद रवि किशन ने कहा कि जब भी बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन का अवसर मिलता है, जीवन धन्य हो जाता है। उन्होंने विशेष रूप से गोरखपुर की जनता के लिए भगवान महाकाल के चरणों में प्रार्थना की और सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

More Stories
महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म सहित गंभीर आरोप, एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी!
युवक ने जहर खाने से पहले बनाया वीडियो, इलाज के दौरान मौत; पुलिस जांच में जुटी!
महाकाल मंदिर क्षेत्र में पुजारी का 80 हजार का मोबाइल चोरी, दो मिनट में बदमाशों ने थैली की आड़ में दिया वारदात को अंजाम