V India News

Web News Channel

रतलाम; पटवारी की आत्महत्या से सनसनी: कमरे में मिले दो सुसाइड नोट, विभाग में हड़कंप!

रतलाम जिले में से सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां स्थित आलोट में एक पटवारी ने फंदे पर लटककर आत्महत्या की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पटवारी को फंदे से उतारा। साथ ही घटनास्थल की जांच की। पुलिस जांच में कमरे में से दो पत्र मिले हैं। जिसमें मृतक पटवारी ने नायब तहसीलदार पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। घटना के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, एमबी नगर निवासी पटवारी रविशंकर खराड़ी (33) ने मंगलवार को कथित तौर पर आत्महत्या की है। व्यक्ति का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। मृतक रविशंकर आलोट अनुभाग के खजूरी सोलंकी में पटवारी के रूप में पदस्थ थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कमरे में दो पत्र बरामद किए गए है। जिनमें से एक पत्र में पटवारी ने आलोट की नायब तहसीलदार पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

आरोप है कि नायब तहसीलदार सविता राठौड़ ने काम के लिए जबरन दबाव बनाया, नोटिस दिया और परेशान कर रही है। वहीं, दूसरे पत्र के बारे में अभी कोई सपष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल, पुलिस ने दोनों पत्रों को कब्जे में लेकर जांच शूरू कर दी है। वहीं, नायब तहसीलदार सविता राठौड़ ने इन आरोपों को पूरी तरह असत्य बताया।