ग्वालियर में एक पुलिस निरीक्षक पर महिला से दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। तिघरा पुलिस प्रशिक्षण स्कूल में पदस्थ निरीक्षक रूपेश शर्मा के खिलाफ झांसी रोड थाना पुलिस ने रविवार देर रात दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोपी निरीक्षक शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं, जबकि पीड़ित महिला विधवा है और 9 माह की गर्भवती बताई जा रही है।
करीब 2 साल तक करता रहा शोषण
जानकारी कै अनुसार, महिला की मुलाकात टीआई से फेसबुक के जरिए हुई। फिर धीरे से दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और आरोपी ने शादी का वादा कर महिला के साथ दुष्कर्म किया। करीब 2 साल तक शोषण का सिलसिला चलता रहा। इसके बाद जब महिला गर्भवती हुई तो उसने पुलिसकर्मी पर शादी का दबाव बनाया। हालांकि कुछ समय तक आरोपी किसी तरह बात को टालता रहा। इसके बाद जब महिला को संदेह हुआ तो उसने पड़ताल शुरू की तो पता लगा कि जिसे वह कुंवारा समझ रही थी वह शादीशुदा और बच्चों का बाप है।
रेप का केस दर्ज
इसके बाद महिला ने बिना समय गवाएं आरोपी की शिकायत पुलिस में की। झांसी रोड थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आरोपी की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि 38 वर्षीय महिला बुटीक चलती है और उसके पति का निधन कुछ साल पहले हो चुका है. वही आरोपी टीआई तिघरा स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में कार्यवाहक निरीक्षक के पद पर पदस्थत है। केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में कार्रवाई जारी है।

More Stories
3 दोस्तों ने दोस्त के साथ किया शर्मनाक कांड! होटल में बुलाकर किया कुकर्म…
भोपाल; बदमाशों के हौसले बुलंद, मामूली सी बात पर बदमाश ने पिस्टल से की फायरिंग!
‘शादी के नाम पर करोड़ों की ठगी…’ महिला प्रोफेसर समेत 40 महिलाओं को फंसाया