माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE), भोपाल मुख्यालय से 10वीं और 12वीं रिजल्ट का इंतजार बस खत्म हो रहा है। क्लास 10, 12 एमपीबीएसई रिजल्ट डेट और टाइम की घोषणा हो चुकी है। एमपी सीएम मोहन यादव एमपी बोर्ड परिणाम की घोषणा 15 अप्रैल को करेंगे।
मध्य प्रदेश में 15 अप्रैल का दिन बहुत खास होने वाला है। क्योकि कल मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा 10वीं-12वीं बोर्ड के नतीजे जारी किये जायेंगे। जिसे स्टूडेंट ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mponline.gov.in पर जाकर चेक कर सकते है।
MP Board 10th Result 2026 चेक करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर लॉगिन करना होगा। रिजल्ट देखने के लिए जरूरी क्रेडेंशियल में एमपी बोर्ड रोल नंबर और आवेदन संख्या शामिल हैं, जिन्हें दर्ज कर परिणाम देखा जा सकता है।
सुबह 11 बजे नतीजे होगे जारी
नतीजे सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किये जायेंगे। बता दें कि इस साल 10वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। तो वही 12वीं के एग्जाम 10 फरवरी से 7 मार्च, 2026 तक आयोजित किए गए थे। इनमें से लगभग 9 लाख 7 हजार विद्यार्थी 10वीं और करीब 7 लाख छात्र 12वीं की परीक्षा में बैठे थे।
कैश प्राइज सहित मिलेंगे कई ईनाम
परीक्षा में टॉप करने वाले स्टूडेंट को राज्य सरकार की ओर से कैश प्राइज और अन्य ईनाम के साथ सीएम द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। 10वीं और 12वीं में टॉप करने वाले छात्रों को सरकार की ओर से 25 हजार रुपए की कैश राशि और लैपटॉप दिया जाएगा। साथ ही मेधावी छात्राओं को स्कूटी और ग्रामीण क्षेत्रों के टॉपर्स को साइकिल भी दी जा सकती है।

More Stories
जनसुनवाई में गरमाया माहौल: कलेक्टर और बिजली अधिकारियों के बीच हुई तीखी बहस!
मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात: पुलिस में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर होगी शुरू!
तिरुमला में केश दान का नया कीर्तिमान, 27 दिनों में 12.43 लाख श्रद्धालुओं ने अर्पित किए बाल!