ग्वालियर: रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ जवान की सतर्कता और फुर्ती की वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया. रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में एक महिला यात्री का पैर फिसल गया, लेकिन मौके पर मौजूद आरक्षक ने समय रहते उसे रेस्क्यू कर लिया. यदि थोड़ी भी देर हो जाती, तो महिला की जान जा सकती थी. ये घटना रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई.
चलती ट्रेन में चढ़ने का किया प्रयास
ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री जिनका नाम सुनीता बताया जा रहा है. ग्वालियर से आगरा जाने के लिए जीटी एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने पहुंची थी. जब वह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर पहुंची, तो ट्रेन रवाना होने के लिए हॉर्न दे चुकी थी. महिला यात्री ने तेजी से कदम बढ़ाए, लेकिन तब तक ट्रेन चल दी. सामने से ट्रेन छूटती देख, महिला ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया.
प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंसी महिला, आरक्षक ने बचाई जान
महिला ने जैसे ही चलती ट्रेन के कोच में चढ़ने की कोशिश की, उसका पैर फिसल गया. जिससे महिला दरवाजे से टकरा कर सीधे ट्रेन और प्लेफॉर्म की बीच गिरी और फंस गई. लेकिन उसी दौरान वहां पास में खड़े ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ आरक्षक जितेन्द्र सिंह की नजर महिला पर पड़ी और उसने तुरंत दौड़ कर महिला को खींच कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

More Stories
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!
इंदौर जिला कोर्ट में फर्जी वकील होने के शक में युवक गिरफ्तार, बार एसोसिएशन के औचक निरीक्षण में खुला मामला