V India News

Web News Channel

बालाघाट में बुजुर्ग महिला ने की खुदकुशी, LIVE वीडियो आया सामने!

बालाघाट। बैहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बुजुर्ग महिला ने पेड़ पर फांसी लगा ली। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं बुजुर्ग महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

घटना बैहर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी चौक की है। वही पुलिस मृतक महिला की पहचान और आत्महत्या के कारणों के पता लगाने का प्रयास कर रही है।

सुसाइड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बुजुर्ग महिला के फांसी लगाकर सुसाइड करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। करीब 3 मिनट और 56 सेकेंड के बताए जा रहे इस वीडियो में बुजुर्ग महिला के फांसी लगाने की पूरी घटना दिख रही है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे बुजुर्ग महिला पहले पेड़ पर चढ़कर खुद से अपनी मौत का फंदा तैयार करती है और फिर उसमें लटक कर मौत को गले लगा लेती है। सोशल मीडिया पर वायरल मौत का यह वीडियो बैहर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यह घटना बैहर थाने से महज 1 किमी की दूरी पर स्थित गांधी चौक के पास सड़क किनारे हुई है।

महिला के फांसी लगाने के दौरान सड़क से गुजर रहे हैं लोग

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि पहले बुजुर्ग महिला पेड़ के पास पहुंचती है और आस-पास का माहौल देखती है। पेड़ के पास खड़े होने के दौरान एक शख्स भी महिला के पास आता है, उससे कुछ बातचीत होती है, फिर महिला और वो युवक कहीं चला जाता है। थोड़ी देर बाद महिला फिर आती है और पेड़ पर चढ़ जाती है। इस दौरान सड़क से लोग आते-जाते हैं। लेकिन पेड़ पर चढ़ी महिला की तरफ किसी का ध्यान नहीं जाता है।

पुलिस महिला की शिनाख्त में जुटी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला की अभी पहचान नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक महिला की पहचान अभी नहीं हो सकी है।