V India News

Web News Channel

छतरपुर में 21 वर्षीय युवक ने पेड़ पर फांसी लगाई: शराब की लत से …

मध्य प्रदेश के छतरपुर से आत्महत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

घटना छतरपुर जिले के ओरछा रोड थाना क्षेत्र की है। जहां 21 वर्षीय नारायणदास अहिरवार ने गांव के स्कूल के सामने पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। वही आत्महत्या को लेकर परिजनों का कहना है की बेटा शराब पीने का आदी था। इस वजह से उसने यह कदम उठाया।

बेटा शराब पीने का आदी था

घटना की जानकारी देते हुए मृतक के पिता रामकिशन अहिरवार ने बताया कि उनका बेटा नारायणदास शराब पीने का आदी था। बीती रात उसने घर पर परिवार के साथ खाना खाया और घर में ही सो गया था, लेकिन रात में कब वह घर से निकल गया पता नहीं इसके बाद सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला। घटना ग्राम भगवंतपुरा का है। इधर, पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर केस दर्ज शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मामले में आगे की जांच शुरू की।