उज्जैन; रंगों के पर्व रंगपंचमी के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 8 मार्च को उज्जैन में आयोजित श्रीकृष्ण-सुदामा रंग उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर शहर में भव्य आयोजन किए जाएंगे। मुख्यमंत्री सिंधी कॉलोनी से कार्यक्रम में शामिल होकर टॉवर चौराहे तक जाएंगे, जहां मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा।
रंग उत्सव के दौरान विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा स्वागत द्वार और मंच लगाए जाएंगे। यहां रंग, गुलाल और फूलों से मुख्यमंत्री और कार्यक्रम में शामिल लोगों का स्वागत किया जाएगा।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव श्रीकृष्ण-सुदामा रंग उत्सव में शामिल होने उज्जैन आ रहे हैं। इसे देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।

More Stories
उज्जैन-गरोठ हाईवे पर हादसा: ट्रक में घुसी कार, आर्मी जवान की मौत!
उज्जैन; मानसिक तनाव में युवक ने शिप्रा नदी में लगाई छलांग, हुई मौत!
महाकाल मंदिर के पास खुदाई में मिला प्राचीन शिवलिंग, श्रद्धालुओं में उत्साह; निर्माण कार्य रोका गया!