मध्यप्रदेश के दतिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सेवढ़ा रोड स्थित आदिवासी डेरा का है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्नी पर शक होने के चलते पति ने उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब शुक्रवार सुबह जब दंपति के बच्चे घर लौटे तो उनकी मां घर के सामने मृत अवस्था में पड़ी हुई मिली और मौके पर पिता हाथ में लाठी लेकर वहीं बैठा था। इधर, मामले की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिज वाया।
प्रेम प्रसंग के शक में वारदात को दिया अंजाम
बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने पत्नी के कथित प्रेम प्रसंग के शक में इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मृतका की पहचान 30 वर्षीय आशा आदिवासी के रूप में हुई है, जो अपने पति कालीचरण आदिवासी के साथ मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करती थी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और हत्या का मामला दर्ज कर पूरे मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है।

More Stories
MP: दहेज की मांग न पूरी होने पर पति की शर्मनाक हरकत, पत्नी के निजी फोटो-वीडियो किए वायरल!
पेट्रोल और बाइक को लेकर विवाद: बेटे ने पिता की हत्या की, मामूली झगड़ा बना खूनी कांड!
11 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, पड़ोसी ने गला रेतकर शव नीले ड्रम में छिपाया!