भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाना है. वडोदरा में मेहमान और राजकोट में मेजबान टीम ने जीत दर्ज की थी, अब तीसरा वनडे सीरीज डिसाइडर होगा. देश का सबसे साफ शहर इंदौर पिछले कई दिनों से अन्य कारण से सुर्खियों में है, यहां एक क्षेत्र में दूषित पानी पीने से कई लोगों की मौत हुई थी और कई लोग बीमार पड़ गए थे. इस बीच एक खबर ने सबका ध्यान खींचा. कप्तान शुभमन गिल इंदौर में अपने साथ विशेष वॉटर प्यूरीफिकेशन मशीन लेकर आए हैं, जिसकी कीमत 3 लाख रुपये है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुभमन गिल इंदौर में जिस वॉटर प्यूरिफायर को लेकर आए हैं, वो आरओ और पैक्ड बोतल के पानी को फिर से पूरी तरह शुद्ध कर सकती है. कप्तान ने इस प्यूरिफायर को अपने होटल के कमरे में ही रखवाया है. रिपोर्ट के अनुसार होटल के स्टाफ को भी इसके इस्तेमाल की जानकारी नहीं दी गई है.
इंदौर में गिल साथ लाए 3 लाख का वाटर प्यूरिफायर
इंदौर भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से कई लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग बीमार पड़ गए, जिस पर काफी विवाद भी हो रहा है. हालांकि ये साफ नहीं कहा जा सकता कि क्या यही वजह है कि शुभमन गिल इस मशीन को साथ लेकर आए या इसके पीछे कोई और वजह है.
भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे रविवार, 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा. इंदौर में इससे पहले टीम इंडिया ने खेले सभी 7 मैच जीते हैं. इस मैच को लेकर पुलिस ने सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है. मैच के दौरान स्टेडियम और आसपास के इलाकों में 1500 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे. पूरे क्षेत्र को चार सेक्टर में बांटा गया है. सुरक्षा घेरे में स्थानीय पुलिस के साथ आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स), क्यूआरएफ (क्विक रिस्पांस टीम), एंटी डोन स्क्वाड की भी तैनाती रहेगी. बता दें बीते दिनों महिला क्रिकेट मैच के लिए आई विदेशी महिला खिलाड़ी से बदमाश ने गलत हरकत कर दी थी। इससे शहर शर्मसार हुआ था। इस कारण पुलिस ने पहले से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है।

More Stories
अदालती आदेश की अनदेखी पर हाईकोर्ट सख्त, दो IAS अधिकारियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट
टीकमगढ़ में पूर्व पार्षद को महिलाओं ने घेरा, मारपीट का VIDEO वायरल
जबलपुर में तेज रफ्तार डंपर ने महिला शिक्षक को कुचला, इलाज के दौरान मौत