V India News

Web News Channel

रतलाम; अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए दो महिला सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

रतलाम: आलोट पुलिस ने विक्रमगढ़ आलोट रेलवे स्टेशन के पास से माता प्रसाद की तस्करी करते हैं पंजाब की दो महिलाओं सहित तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 56 किलो से अधिक डोडाचूरा जब्त किया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वे डोडाचूरा कहां से लेकर आए थे और किस देने जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार एमपी अमित कुमार के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहा है अभियान के तहत रविवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी कि विक्रमगढ़ आलोट रेलवे स्टेशन के समीप जंगल में कुछ लोग मादक पदार्थ लेकर जा रहे है।

आलोट थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने रेलवे स्टेशन के पास जंगल में पहुंचकर घेराबंदी की तथा वहां से आरोपी 50 वर्षीय रानो पति टोनी बाजीगर निवासी बलजोट नगर करतारपुर जिला जालंधर (पंजाब) 26 वर्षीय सीमा पिता पाली बाजीगर निवासी संगवाल थाना वीलबा जिला जालंधर और 35 वर्षीय रामसिंह पिता बद्रीसिंह गुर्जर निवासी ग्राम कनाहेडा थाना सुवासरा जिला मंदसौर को हिरासत में लेकर उनके पास मौजूद दो ट्राली बैग व तीन हैंड बैग की तलाशी ली गई। बैगों में रखे प्लास्टिक के पैकेटों में 56 किलो 700 ग्राम डोडाचूरा पाया गया। आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन और डोडाचूरा जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ़ एनडीपीएस एक्ट की धारा धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।