महाकाल की नगरी में विदेशी पक्षियों का डेरा डलने लगा है. एशियन वॉटरबर्ड सेंसस 2026 की रिपोर्ट के अनुसार उज्जैन के तालाबों में 67 प्रजातियों के पक्षियों को दर्ज किया गया है.
जिला वनमण्डल अधिकारी अनुराग तिवारी ने जानकारी दी कि यह उज्जैन के जैव विविधता के इतिहास का एक स्वर्णिम पल है. जानकारी अनुसार एशियन वॉटर बर्ड सेंसस 2026 के अंतर्गत जिले के विभिन्न तालाबों और जलाशयों में पक्षी सर्वेक्षण किया गया. इस सर्वे में कुल 67 पक्षी प्रजातियां दर्ज की गईं. यह सर्वे 17 बर्ड वॉचर्स की टीम द्वारा किया गया, जिन्होंने अलग-अलग स्थानों उंडासा तालाब ,सिलारखेड़ी तालाब, उज्जैन रोड क्षेत्र, गोगापुर क्षेत्र, पुरुषोत्तम सागर तालाब में गणना की.
67 प्रजातियों के पक्षियों के नाम दर्ज
डीएफओ अनुराग तिवारी ने बताया कि “कुल 67 प्रजातियों के पक्षियों में कुछ नाम अगर देखे तो ब्लैक-विंग्ड स्टिल्ट, लेसर व्हिस्लिंग डक, लिटिल स्विफ्ट, इंडियन स्पॉट-बिल्ड डक, सारस क्रेन, पाइड बुशचैट, सिट्रीन वैगटेल, व्हाइट वैगटेल, लिटिल रिंग्ड प्लोवर, नॉर्दर्न शोवेलर, कॉमन सैंडपाइपर, वुड सैंडपाइपर, रूफस-टेल्ड लार्क, प्लेन प्रिनिया, प्साइबेरियन स्टोनचैट, ग्रे वैगटेल, यूरेशियन कूट, मोहन ग्रेन्स (मूरहेन) इसमें शामिल हैं.”
कहां-कहां पाए गए ये पक्षी
डीएफओ अनुराग तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा, “ये अलग अलग जलाशय व तालाबों में पाए गए. जिसमें उंडासा तालाब, सिलारखेड़ी तालाब, गोगापुर क्षेत्र, पुरुषोत्तम सागर तालाब, क्षीप्रा नदी के अलग अलग क्षेत्र व उज्जैन रोड क्षेत्र में पक्षियों की गणना की गई है. विशेषज्ञों के अनुसार सर्वे के दिनों में कोहरे की स्थिति के बावजूद उज्जैन जिले में दर्ज की गई यह संख्या क्षेत्र की समृद्ध पक्षी जैव विविधता को दर्शाती है और संरक्षण प्रयासों के लिए उत्साहजनक संकेत है.”

More Stories
इंदौर वनडे से पहले महाकाल दरबार में लगाई विराट कोहली ने हाजिरी, कुलदीप यादव संग भस्म आरती में लिया हिस्सा!
पांच दिवसीय महाकाल महोत्सव शुरू, गायक शंकर महादेवन ने महाकाल के लिए दर्शन!
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी ने महाकालेश्वर मंदिर में किए दर्शन!