भोपाल : 31 दिसंबर को जब पूरा देश नए साल के जश्न में डूबा था, उसी वक्त भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि न्यू ईयर पार्टी के बहाने आरोपी ने युवती को केरवा के जंगल कैंप में ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
पहचान का भरोसा बना वजह
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता इवेंट मैनेजर है। उसकी आरोपी जहूर समीर से पहले से पहचान थी। जहूर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। पीड़िता ने बताया, 31 दिसंबर की रात उसने न्यू ईयर पार्टी के बहाने युवती को पहले नेहरू नगर बुलाया। आरोपी से उसकी पहचान था इसी कारण पीड़िता ने उस पर भरोसा किया और मिलने पहुंची। इसके बाद रात करीब एक बजे आरोपी उसे केरवा जंगल कैंप ले गया।
जान से मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म
पीड़िता ने बताया कि जंगल कैंप में आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और जबरन दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी वहां से भाग गया। पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और फिर रातीबड़ थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई।
मदद बनी संपर्क का जरिया
पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि उसकी मां की तबीयत खराब रहती है और एक समय उसे पैसों की जरूरत पड़ी थी। तब उसने आरोपी से 5 हजार रुपये की मदद मांगी थी। वह उसे दोस्त समझती थी, लेकिन उसी ने उसके साथ यह वारदात कर दी।

More Stories
इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर ब्लैकमेलिंग; युवती के शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार
गुना: विवाहिता की गला रेतकर निर्मम हत्या, जीजा के मकान में मिला शव
नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, दोस्त को बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम